भगवान विट्ठलनाथ की परम भक्त सखूबाई ~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~ बहुत मनभावन प्रसंग, बहुत प्यार से पढ़े °°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°° सखूबाई भगवान विट्ठल की परम भक्त थीं। महाराष्ट्र राज्य में हुए भगवान के प्रसिद्ध भक्तों में उनकी गिनती की जाती है। सखूबाई जितनी विनम्र और सुशील थीं, उसके विपरीत उनके सास-श्वसुर तथा पति उतने ही दुष्ट स्वभाव के थे। सखुबाई इन सब परिस्थितियों को भगवान की देन समझकर अपना कार्य करती रहती थीं। महाराष्ट्र में कृष्णा नदी के तट पर करहाड़ नामक एक स्थान है। वहाँ एक ब्राह्मण रहा करता था। उसके घर में वह ब्राह्मण स्वयं, उसकी स्त्री और पुत्र तथा साध्वी पुत्रवधू- ये चार प्राणी रहते थे। ब्राह्मण की पुत्रवधू का नाम सखूबाई था। उन्होंने अपना सारा समय भगवान के नाम-स्मरण, ध्यान, पूजा-पाठ तथा भजन आदि में बिता दिया। सास-श्वसुर का अत्याचार °°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°° सखूबाई जितनी ही अधिक भगवान की भक्त, सुशीला, विनम्र और सरलहृदया थीं, उसके सास-श्वसुर और पति, तीनों उतने ही दुष्ट, कर्कश, अभिमानी, कुटिल ओर कठोर हृदय थे। वे सखू को सताने में कुछ भी उठा नहीं रखते...