सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

श्री राधाचरण रेणु --

" सद्योवशीकरण चूर्णमनन्त शक्तिम् "
श्यामा जु के पदकमल की धूलि श्यामसुन्दर को वश में करने वाली है । ऐसी धूलि कौनसी है , ब्रजरज । और भाव राज्य में नित्य धाम रज जिसे दृश्य जगत में ब्रज में ही प्राप्त किया जा सकता है । ब्रजरज में अन्तरंग और बहिरंग से भेद है । जैसे वहां करील के वृक्ष पर काँटे है । जल भी खारा है , जल की बात सब करते पर पीते फिल्टर ही , आश्रमों में भी फिल्टर ही पिया जाने लगा है क्योंकि बाहर का रूप भिन्न है । गर्मी में भयंकर गर्मी अनुभव होती है यह सब बाहरी रूप है ।
ब्रज की आंतरिक स्थिति कुछ और है ... !
किसी ने प्रियाजी को कहा इस शिखर पर चढ़ सको तो तुम्हें श्यामसुन्दर के दर्शन हो सकेंगे ।
दोपहर का समय , गर्मी के दिन । पक्की गर्मी दोपहर की , बारह से एक बजे के बीच जब बाहर होना अर्थात लू की चपेट में होना । लेकिन प्रेम में गर्मी कहाँ प्रतीत होती है , प्रियाजी प्राणनाथ मदनमोहन दर्शन के लिये बिना किसी विकल्प और बिना आवरण पद कमलों से चढ़ गयी । कमल से कोटि गुणा सुकोमल उनके चरणारविन्द , कमल की पन्खुड़ियाँ तो चुभ जाती है उन्हें । पंकज पराग बहुत कोमल होता है वह भी जिनके चरणों में चुभता हो , वहीँ श्री श्यामा पर्वत पर नँगे चरण चढ़ गयी । शिखर पर पहुँच गयी , नीचे पत्थर आग उगल रहे पर जैसे पंकजों सा ही अनुभूत हुआ हो प्रियाजु को । पर्वत कौनसा सूर्यकान्त मणि का । जो सूर्य की किरणों में अग्नि रूप दहकता है । श्री जी अग्नि की लपटों के शिखर पर ही खड़ी हो जैसे , जलते शिखर पर उनके चरणकमल । और उन्हें लगता कितना शीतल है कोई सुकोमल कमल ही है । शिखर की भीषण दाहकता अनुभूत नही हो रही , उन्हें तो अद्भुत दिव्य कमल प्रतीत हो रहा । उसी पर खड़ी श्यामसुन्दर के मुखचन्द्र की आभा-प्रभा का दर्शन कर रही । जबकि श्रीजी के मानस में उठे मिलन भाव से मुरलीधर दौड़ पड़ते हो फिर भी वह स्वयं व्याकुल दर्शन हेतु , श्री जी हर बार जितनी व्याकुल उन हेतु उतना कभी कोई कैसे हो सकता है ?
वास्तविकता यह है कि जहाँ-जहाँ प्रियाजी के पादारविन्द का गिरना होता है वहीँ (वहाँ-वहाँ ही) वृंदा भगवती अपना हृदयकमल प्रफुल्लित (खोल कर रख देती स्वयं वृंदा तत्स्थल निज हृदयकमल ) कर देती है । श्री वृंदा के खुले हुए हिवडे पर हृदय पंकज पर ही श्री श्यामाचरण कमल सदा गिरते है । श्री वृंदादेवी का जो हृदयकमल है , उसमें जो दिव्य मकरन्द युक्त पराग है वहीँ श्री प्रियाजी के चरणों में लिप्त है । उसी चरण रज मकरन्द में मधुसूदन को तत्क्षण वश करने की अद्भुत शक्ति है । यह कोई साधारण धूलि नहीं जो श्यामा चरण कमल से लगी , वृंदा के हिय का मकरन्दित पराग है ।  भक्तों के हृदय में भाव गहनता से हृदय के पूर्ण विकसित होकर खुलने पर श्रीजी चरण प्रकट होते है , यह हृदय तत्क्षण वृंदा हिय मकरन्द ही हुआ , श्री जी के पद रज आकर्षण से तब मनोहर श्यामसुन्दर हृदय खोल भीतर प्रकट होते है ।
जहाँ श्री जी चरण धरेगी वहीँ मोहन अपने हृदय को धर देना चाहते , और इसी लिये उनकी लीलाशक्ति वृंदा वहां प्रकट रहती ।
जहाँ युगल चरण हो वहीँ तत्क्षण धाम भी स्फुरित होता ही है श्री चरण धरने से पूर्व वह भू भाग दिव्य स्वरूप में ही होता है , शेष हो सका तो कभी आगे , सत्यजीत तृषित , जयजय श्यामाश्याम ।।।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

🌼 युगल सरकार की आरती 🌼

 आरती माधुरी                      पद संख्या २              युगल सरकार की  आरती  आरती प्रीतम , प्यारी की , कि बनवारी नथवारी की ।         दुहुँन सिर कनक - मुकुट झलकै ,                दुहुँन श्रुति कुंडल भल हलकै ,                        दुहुँन दृग प्रेम - सुधा छलकै , चसीले बैन , रसीले नैन , गँसीले सैन ,                        दुहुँन मैनन मनहारी की । दुहुँनि दृग - चितवनि पर वारी ,           दुहुँनि लट - लटकनि छवि न्यारी ,                  दुहुँनि भौं - मटकनि अति प्यारी , रसन मुखपान , हँसन मुसकान , दशन - दमकान ,                         ...

🌿।।श्री राधावल्लभो जयति।।🌿 🌿।। श्री हित हरिवंशचन्द्रो जयति।।🌿

🌿।।श्री राधावल्लभो जयति।।🌿 🌿।। श्री हित हरिवंशचन्द्रो जयति।।🌿 🌷 श्री वृंदावन-सत लीला 🌷 क्रमशः से आगे.... 🌿बसिकै वृंदाविपिन में, इतनौ बडौ सयान। जुगल चरण के भजन बिन, निमिष ...

श्रीरामचरितमानस– उत्तरकाण्ड दोहा संख्या 129से आगे ..... चौपाई :

सभी स्नेही मानसप्रेमी साधकजनों को हमारी स्नेहमयी राम राम | जय सियाराम जय सियाराम जय सियाराम जय जय सियाराम श्रीरामचरितमानस– उत्तरकाण्ड दोहा संख्या 129से आगे ..... चौपाई : यह सुभ संभु उमा संबादा। सुख संपादन समन बिषादा।। भव भंजन गंजन संदेहा। जन रंजन सज्जन प्रिय एहा।। राम उपासक जे जग माहीं। एहि सम प्रिय तिन्ह कें कछु नाहीं।। रघुपति कृपाँ जथामति रावा। मैं यह पावन चरित सुहावा।। एहिं कलिकाल न साधन दूजा। जोग जग्य जप तप ब्रत पूजा।। रामहि सुमिरिअ गाइअ रामहि। संतत सुनिअ राम गुन ग्रामहि।। जासु पतित पावन बड़ बाना। गावहिं कबि श्रुति संत पुराना।। ताहि भजहि मन तजि कुटिलाई। राम भजें गति केहिं नहिं पाई।। भावार्थ: शम्भु-उमाका यह कल्याणकारी संवाद सुख उत्पन्न करने वाला और शोक का नाश करनेवाला है। जन्म-मरणका अन्त करने वाला, सन्दहों का नाश करनेवाला, भक्तोंको आनन्द देनेवाला और संत पुरुषोंको प्रिय है।।जगत् में जो (जितने भी) रामोपासक हैं, उनको तो इस राम कथा के समान कुछ भी प्रिय नहीं है। श्रीरघुनाथजीकी कृपासे मैंने यह सुन्दर और पवित्र करनेवाला चरित्र अपनी बुद्धि के अनुसार गाया है।। ...