सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

((((((((((  काजल की नेग  ))))))))))

आज लाला कन्हैया के आँखन मे काजल लगाने को दिन है !
.
नन्द बाबा की बहन सुनन्दा देवी जो कन्हैया की बुआ लगती है चटकती मटकती आयी और यशोदा जी से बोली की..
.
सुनन्दा जी -- भाभी जी लाला को काजल लगावे का हक हमारो है।
.
श्री यशोदा जी -- हाँ बीबी जी लगाओ आप ही लगाओ।
.
सुनन्दा जी -- ऐसे नही लगाऊँगी मेरो को भी नेग चाहिये।
.
यशोदा जी -- हाँ बीबी जी आपको भी नेग मिलेगो।
.
सुनंदा जी -- देखो भाभी जब लाला के  नाल छेदन के समय नाल काटने वारी दासी नेग के लिये मचल गई की....
.
व्रजरानी बहुत दिन बाद लाला हुआ हुआ है नेग सोच समझकर देना तो आपने अपने गले का नौलखा हार उतार कर उसे पहना दी ...
.
वाते कमती मुझे मत करियो नही तो ननद भाभी दोनन की झगड़ा बन जायेगी और हमेशा के लिये ननद भौजाई की शिकायत बनी रहेगी।
.
यशोदा जी -- नही नही बीबी जी वाते बढ़ चढ़के मिलेगो।
.
फिर सुनन्दा बुआ ने लाला श्यामसुन्दर को काजल लगाई और सोच रही है की देखे भाभी क्या देती है...
.
ज्योंही सुनन्दा बुआ ने हाथ बढ़ाये की लाओ मेरा नेग दो तो श्री यशोदा जी ने कन्हैया को उठाकर उनकी गोदी मे दे दी ...
.
और सुनन्दा जी के मुखमंडल पर दृष्टि डाली की बीबी जी कछु कसर रह गयी हो तो दउँ कछु और ?
.
आँखन मे आँसू आ गये। सुनन्दा बुआ के बोली भाभी याते कीमती और क्या हो सकता है। तूने तो अपना सर्वस्व दे दिवो।
.
अब लाला मुझे नेग मे मिल्यो तो लाला तो हमारो हय गयो।
.
लेकिन भाभी मेरी छाती मे दूध नाय। लाला को दूध पिलावे को कोई धाय रखनो पड़ेगो और देख तेरी छाती मे दूध फालतू पड़ो रहेगो।
.
क्या फायदो धाय रखने को। लेव मै तोहि को अपने लाला के लिये धाय के रुप मे नियुक्त करती हूँ। मेरो लाला को खूब ध्यान रखियो और उन्होने लाला कन्हैया को यशोदा जी के गोद मे दे दिया।
.
इस तरह से खूब आनन्द हो रहा है ब्रज मे।
.
भगवान श्रीकृष्ण साक्षात् लीलावतार हैं। उनकी लीलाएं अनन्त हैं। उन्होंने अपनी दिव्य लीलाओं के माध्यम से विभिन्न प्रयोजनों हेतु अनेक प्राणियों का उद्धार किया।
.
गोपियां श्रीकृष्ण प्रेम की पराकाष्ठा हैं। गोपियों के मन, वाणी और शरीर श्रीकृष्ण में ही तल्लीन रहते। गोपियों का हृदय प्रेममय है, श्रीकृष्णमय है, अमृतमय है।
~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~
(((((((((( जय जय श्री राधे ))))))))))
~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~
ज्ञानवर्धक, मार्गदर्शक, देशभक्ति एंव प्रभु प्रेम की कथाऐं पड़ने के लिये इस पेज.. ( भक्ति कथाऐं ) को जरूर लाईक करें तथा अपने मित्रों के साथ शेयर करें..
https://m.facebook.com/भक्ति-कथायें-1029820747094519/

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

श्रीरामचरितमानस– उत्तरकाण्ड दोहा संख्या 116से आगे .....

सभी स्नेही मानसप्रेमी साधकजनों को हमारी स्नेहमयी राम राम | जय सियाराम जय सियाराम जय सियाराम जय जय सियाराम श्रीरामचरितमानस– उत्तरकाण्ड दोहा संख्या 116से आगे ..... चौपाई : सुनहु...

🌼 युगल सरकार की आरती 🌼

 आरती माधुरी                      पद संख्या २              युगल सरकार की  आरती  आरती प्रीतम , प्यारी की , कि बनवारी नथवारी की ।         दुहुँन सिर कनक - मुकुट झलकै ,                दुहुँन श्रुति कुंडल भल हलकै ,                        दुहुँन दृग प्रेम - सुधा छलकै , चसीले बैन , रसीले नैन , गँसीले सैन ,                        दुहुँन मैनन मनहारी की । दुहुँनि दृग - चितवनि पर वारी ,           दुहुँनि लट - लटकनि छवि न्यारी ,                  दुहुँनि भौं - मटकनि अति प्यारी , रसन मुखपान , हँसन मुसकान , दशन - दमकान ,                         ...

श्रीरामचरितमानस– उत्तरकाण्ड दोहा संख्या 113से आगे .....

सभी स्नेही मानसप्रेमी साधकजनों को हमारी स्नेहमयी राम राम | जय सियाराम जय सियाराम जय सियाराम जय जय सियाराम श्रीरामचरितमानस– उत्तरकाण्ड दोहा संख्या 113से आगे ..... चौपाई : काल क...