सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

वंशिका 8

जय जय श्यामाश्याम

वंशिका 8

श्री राधा आज कान्हा जू से मान कर बैठी हैँ । कान्हा जू की किसी बात से वो मान धारण कर लेती हैँ । बहुत प्रयत्न करने पर भी कान्हा से बात नहीं करतीं। वन में जा एक वृक्ष के नीचे मौन हो बैठ जाते हैँ । नैनों से अश्रु प्रवाह होने लगता है। मन में केवल प्रियतमा राधा की ही स्मृति। हा राधे !हा राधे !यही पीड़ा उनको व्याकुल किये है। बांसुरी ,पीताम्बर सब अस्त व्यस्त पड़े। बांसुरी श्यामसुन्दर की इस दशा से अत्यंत व्याकुल हो उठी है। यूँ तो श्यामाश्याम सदैव अभिन्न हैँ परन्तु उनकी विभिन्न लीलाएं सदैव उन्हें नवल प्रेम रस का आस्वादन करवाती रहती हैँ। श्यामसुन्दर एकदम मौन हैँ ।सखा सब किधर गए कुछ याद नहीं । इस विरह की स्थिति में अपनी प्रियतमा के बिना और अच्छा भी क्या लग सकता है।
   
       कान्हा कई बार अपनी प्रियतमा को अकेली छोड़ आँखों से ओझल हो जाते हैं। उस समय श्री प्रिया जू की क्या स्थिति रही होगी। आज कुछ कुछ उसी स्थिति में कान्हा वन में वृक्ष की ओट में बैठे हैँ ।

      हा राधे ! हा राधे !पुनः पुनः प्रलाप करने लगते। उनको इस अवस्था में देख सखियाँ घबरा जाती हैँ ।कुछ देर बाद एकदम मौन हो जाते है। बाहर की स्थिति की उन्हें कोई स्मृति नहीं ।सखियाँ सोचती हैं कि इस स्थिति से राधा जू ही उनको बाहर ला सकती हैं । वे श्री जू को बुलाने जाती हैँ।

      कुछ क्षण बाद सखियाँ श्री जू के साथ लौटती हैं । श्री जू को सब दिखा जब सम्बोधन करती हैं राधे ! तुरंत से कान्हा बोल उठे हाँ । उनकी इस स्थिति को श्री जू देख आश्चर्य चकित होती हैँ । सखी पुनः कहती हैँ राधे ! पुनः कान्हा उत्तर देते हैं हाँ हाँ ,इस समय वो स्वयम् को राधा मान बैठे हैं । राधा के विरह में विलाप करते करते राधा के मन वाले हो गए और स्वयम् को राधा मान चुके।

    श्री जू उनको देख प्रसन्न होती हैं और पुकारती हैं कान्हा ! कान्हा !......। आहा !पुनः पुकारो ये कितना मधुर नाम है। आहा ! कान्हा ! सखी पुनः पुकारो । श्री जू जब उनकी ऐसी स्थिति देखती जाती है कि मान तो सब छूट जाता उनका । वे तो प्रियतम की इस दशा से आनन्दित हो रहीं । कान्हा कहते हैँ पुनः कहो सखी इस मधुर नाम को । श्री जू हँसती हैं और पुनः पुनः कहती हैं कान्हा कान्हा ..... । जैसे ही उनका कर श्यामसुन्दर को स्पर्श करता है । श्यामसुन्दर की चेतना पुनः लौटती है और अपने सम्मुख प्यारी जू को देख आनन्द से भर जाते हैँ। आहा !युगल की हर क्रिया ही परस्पर आनन्द बढ़ाने हेतु है । श्यामाश्याम परस्पर आलिंगन बध हो जाते हैँ उनकी इस प्रेम और मान लीला को देख बांसुरी अपने आपको सौभाग्यशाली मान रही है।

क्रमशः

जय जय श्यामाश्याम

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

🌼 युगल सरकार की आरती 🌼

 आरती माधुरी                      पद संख्या २              युगल सरकार की  आरती  आरती प्रीतम , प्यारी की , कि बनवारी नथवारी की ।         दुहुँन सिर कनक - मुकुट झलकै ,                दुहुँन श्रुति कुंडल भल हलकै ,                        दुहुँन दृग प्रेम - सुधा छलकै , चसीले बैन , रसीले नैन , गँसीले सैन ,                        दुहुँन मैनन मनहारी की । दुहुँनि दृग - चितवनि पर वारी ,           दुहुँनि लट - लटकनि छवि न्यारी ,                  दुहुँनि भौं - मटकनि अति प्यारी , रसन मुखपान , हँसन मुसकान , दशन - दमकान ,                         ...

🌿।।श्री राधावल्लभो जयति।।🌿 🌿।। श्री हित हरिवंशचन्द्रो जयति।।🌿

🌿।।श्री राधावल्लभो जयति।।🌿 🌿।। श्री हित हरिवंशचन्द्रो जयति।।🌿 🌷 श्री वृंदावन-सत लीला 🌷 क्रमशः से आगे.... 🌿बसिकै वृंदाविपिन में, इतनौ बडौ सयान। जुगल चरण के भजन बिन, निमिष ...

श्रीरामचरितमानस– उत्तरकाण्ड दोहा संख्या 116से आगे .....

सभी स्नेही मानसप्रेमी साधकजनों को हमारी स्नेहमयी राम राम | जय सियाराम जय सियाराम जय सियाराम जय जय सियाराम श्रीरामचरितमानस– उत्तरकाण्ड दोहा संख्या 116से आगे ..... चौपाई : सुनहु...