सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

कृपालु भक्तियोग तत्त्वदर्शन सार

कृपालु भक्तियोग तत्त्वदर्शन सार
-------------------------------------------
१. भगवान, जीव एवं माया तीनों नित्य तत्त्व हैं , किन्तु जीव एवं माया का शासक भगवान हैं ।
२. जीव आनन्द ही चाहता है, क्योंकि वह आनन्द स्वरूप भगवान का सनातन अंश हैं ।
३. आनन्द अनन्त मात्रा का होता है एवं अनन्त काल का होता है ।
४. हम दो हमारे दो है , जीव दिव्य एवं सनातन है अतः उसका लक्ष्य दिव्य भगवान हैं । शरीर पंच महाभूत का बना है अतः उसके लिए पंच महाभूत का संसार है ।
५. मानव शरीर दुर्लभ है इसी से परम लक्ष्य की प्राप्ति होगी किन्तु यह क्षणभंगुर है, अत: तत्काल साधना करनी होगी ।
६. वास्तविक कर्ता केवल मन है अतः मायिक मन को हीं साधना करनी होगी ।
७. भक्ति अनेक प्रकार की होती है लेकिन कर्ता केवल एक मन है ।
८. स्मरण भक्ति हीं सार है , मन से हरि-गुरू का स्मरण करना साधना है । 
९. मन से संसार की कामना बनाना हीं दुखों का मूल है ।
१०. संसारी वस्तुओं का त्याग वास्तविक त्याग नहीं वरण मन की आसक्ति का त्याग ही वास्तविक त्याग है ।
११. भगवत्प्राप्ति भगवत्कृपा से हीं संभव है ।
१२. भगवत्प्राप्ति के लिए अंत:करण शुद्ध करना होगा , यह कार्य वास्तविक गुरू द्वारा ही संभव है ।
१३ . हरि-गुरू की तन-मन-धन से निष्काम सेवा एवं उनमें निष्काम भाव से मन लगाना हीं साधना है ।
- श्री कृपालु जी महाराज ।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

श्रीरामचरितमानस– उत्तरकाण्ड दोहा संख्या 116से आगे .....

सभी स्नेही मानसप्रेमी साधकजनों को हमारी स्नेहमयी राम राम | जय सियाराम जय सियाराम जय सियाराम जय जय सियाराम श्रीरामचरितमानस– उत्तरकाण्ड दोहा संख्या 116से आगे ..... चौपाई : सुनहु...

🌼 युगल सरकार की आरती 🌼

 आरती माधुरी                      पद संख्या २              युगल सरकार की  आरती  आरती प्रीतम , प्यारी की , कि बनवारी नथवारी की ।         दुहुँन सिर कनक - मुकुट झलकै ,                दुहुँन श्रुति कुंडल भल हलकै ,                        दुहुँन दृग प्रेम - सुधा छलकै , चसीले बैन , रसीले नैन , गँसीले सैन ,                        दुहुँन मैनन मनहारी की । दुहुँनि दृग - चितवनि पर वारी ,           दुहुँनि लट - लटकनि छवि न्यारी ,                  दुहुँनि भौं - मटकनि अति प्यारी , रसन मुखपान , हँसन मुसकान , दशन - दमकान ,                         ...

श्रीरामचरितमानस– उत्तरकाण्ड दोहा संख्या 113से आगे .....

सभी स्नेही मानसप्रेमी साधकजनों को हमारी स्नेहमयी राम राम | जय सियाराम जय सियाराम जय सियाराम जय जय सियाराम श्रीरामचरितमानस– उत्तरकाण्ड दोहा संख्या 113से आगे ..... चौपाई : काल क...