सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

महापुरुष मिल जाये तो क्या करें

एक रहस्य की बात और है , अगर आपको कभी जीवन में कोई महापुरुष मिल जाये , कोई रसिक मिल जाये एक क्षण को एक घण्टे , दो घण्टे को, यद्यपि ऐसा अवसर मिलना अनन्त जन्मों के पुण्य से भी असम्भव है। अनन्त साधनाओं से भी ऐसा सौभाग्य नहीं मिलता । वो तो केवल भगवत्कृपा , गुरु- कृपा से ही मिलता है । तो भगवत्कृपा से ऐसा अवसर मिले तो आप इस लूट से कभी न चूकिये । वो कौन सी लूट है ? जैसे वो संकीर्तन में कुछ भी बोलते हैं , पद बोलते हैं , भगवन्नाम बोलते हैं तो उनकी आवाज को बहुत ध्यानपूर्वक सुनिये ।

यदि आप न भी बोलिये तो भी आप भगवत्प्राप्ति कर सकते हैं , उनकी आवाज सुनकर के समाधिस्थ हो सकते हैं । लेकिन इतना ध्यान रखिये कि जब वो महापुरुष बोल रहा हो तो बहुत ध्यान से प्रत्येक क्षण समाहित चित्त होकर के उसकी आवाज सुनिये । उसकी आवाज में अलौकिकता होती है । जितना आप ध्यान से सुनेंगे उतना ही शीघ्र अंतःकरण में प्रेम का अंकुर उत्पन्न कर सकेंगे ।

इसलिये जरा सी भी लापरवाही न करके प्रत्येक क्षण की प्रत्येक आवाज को ध्यान से सुनकर फिर उसके बाद बोलिये। तो आपके हृदय में वो आवाज जाकर , छू जायेगी । जब आपके अन्तःकरण में महापुरुष की आवाज छू जायेगी तो फिर आपके हृदय में एक विलक्षण सी गुदगुदी और विलक्षण सा दर्द , और अजीब आनन्द जिसे आपने कभी नहीं पाया उसका अनुभव होगा।इसलिये इस लाभ को भी सदा मस्तिष्क में रखें।

।। जय श्री राधे।।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

🌼 युगल सरकार की आरती 🌼

 आरती माधुरी                      पद संख्या २              युगल सरकार की  आरती  आरती प्रीतम , प्यारी की , कि बनवारी नथवारी की ।         दुहुँन सिर कनक - मुकुट झलकै ,                दुहुँन श्रुति कुंडल भल हलकै ,                        दुहुँन दृग प्रेम - सुधा छलकै , चसीले बैन , रसीले नैन , गँसीले सैन ,                        दुहुँन मैनन मनहारी की । दुहुँनि दृग - चितवनि पर वारी ,           दुहुँनि लट - लटकनि छवि न्यारी ,                  दुहुँनि भौं - मटकनि अति प्यारी , रसन मुखपान , हँसन मुसकान , दशन - दमकान ,                         ...

🌿।।श्री राधावल्लभो जयति।।🌿 🌿।। श्री हित हरिवंशचन्द्रो जयति।।🌿

🌿।।श्री राधावल्लभो जयति।।🌿 🌿।। श्री हित हरिवंशचन्द्रो जयति।।🌿 🌷 श्री वृंदावन-सत लीला 🌷 क्रमशः से आगे.... 🌿बसिकै वृंदाविपिन में, इतनौ बडौ सयान। जुगल चरण के भजन बिन, निमिष ...

श्रीरामचरितमानस– उत्तरकाण्ड दोहा संख्या 116से आगे .....

सभी स्नेही मानसप्रेमी साधकजनों को हमारी स्नेहमयी राम राम | जय सियाराम जय सियाराम जय सियाराम जय जय सियाराम श्रीरामचरितमानस– उत्तरकाण्ड दोहा संख्या 116से आगे ..... चौपाई : सुनहु...