सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

कान्हा काली कमली क्यो रखतें है?

कान्हा काली कमली क्यो  रखतें है?

एक बार श्याम सुन्दर को नजर लग गई  ।अब मैया बहुत परेशान कि ये नजर कैसे दूर हो।बहुत उपाय किया पर लाला की नजर  ना उतरी ।तो नंदगांव की पूर्णमासी पुरोहतानी ने कहा अगर बरसाने की राधा का पुराना कपडा इसे पहना दिया जाए तो तेरे लाला को नजर नही लगेगी ।मैया चल पडी बरसाना ।ये नही सोचा कि सर्दी का मौसम है  सुबह जाऊंगी ना -ना लाला को नजर ना लगे वो काम तो पहले करना है ।बरसाने पहुंचकर  राधे रानी की मां कीर्ति जी से यशोदा मैया बोली " मेरे लाला को नजर बहुत लगे है ।पूर्णमासी पुरोहताईन ने कहा है कि अगर आपकी लाली का कोई पुराना कपडा मिल जाए तो मेरे लालाको नजर नही लगेगी "।यशोदा मैया की बात सुनकर कीर्ति जी बोली -"हाय -हाय ये आप क्या कह रही है ,नंद बाबा हमारे राजा है ।हम अपनी बेटी का पुराना कपडा आपको कैसे दें?"भीतर खडी राधा रानी सब सुन रही थी ।वो बाहर आकर बोली श्याम सुन्दर को नजर ना लगे उसके लिए मै पुराना कपडा तो क्या अपने प्राण भी दे सकती हूं और सर्दी के कारण राधा रानी ने जो काली कमली ओढ रखी थी वही उतारकर यशोदा मैया को दे दी ।तब से हमारा कन्हैया काली कमलो ओढ कर रखता है ।उसे नजर लगती है वो बात नही है राधा रानी की प्रसादी काली कमली कभी अपने से अलग नही करता

🙏🙏काली कमली वाले की जय 🙏🙏
💐💐💐💐💐💐💐💐💐💐

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

श्रीरामचरितमानस– उत्तरकाण्ड दोहा संख्या 116से आगे .....

सभी स्नेही मानसप्रेमी साधकजनों को हमारी स्नेहमयी राम राम | जय सियाराम जय सियाराम जय सियाराम जय जय सियाराम श्रीरामचरितमानस– उत्तरकाण्ड दोहा संख्या 116से आगे ..... चौपाई : सुनहु...

🌼 युगल सरकार की आरती 🌼

 आरती माधुरी                      पद संख्या २              युगल सरकार की  आरती  आरती प्रीतम , प्यारी की , कि बनवारी नथवारी की ।         दुहुँन सिर कनक - मुकुट झलकै ,                दुहुँन श्रुति कुंडल भल हलकै ,                        दुहुँन दृग प्रेम - सुधा छलकै , चसीले बैन , रसीले नैन , गँसीले सैन ,                        दुहुँन मैनन मनहारी की । दुहुँनि दृग - चितवनि पर वारी ,           दुहुँनि लट - लटकनि छवि न्यारी ,                  दुहुँनि भौं - मटकनि अति प्यारी , रसन मुखपान , हँसन मुसकान , दशन - दमकान ,                         ...

श्रीरामचरितमानस– उत्तरकाण्ड दोहा संख्या 113से आगे .....

सभी स्नेही मानसप्रेमी साधकजनों को हमारी स्नेहमयी राम राम | जय सियाराम जय सियाराम जय सियाराम जय जय सियाराम श्रीरामचरितमानस– उत्तरकाण्ड दोहा संख्या 113से आगे ..... चौपाई : काल क...