सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

हे प्राणेश्वरी हे कुँजेश्वरी राधा रासेश्वरी नमो नमः

हे प्राणेश्वरी हे कुँजेश्वरी राधा रासेश्वरी नमो नमः
वृषभानुनन्दिनी राधिके वृन्दावनेश्वरी नमो नमः

अद्भुत रूप तुम्हारा स्वामिनी
शब्दों में वर्णन नहीं आए
तुम्हरी दया से मेरी राधिके
तेरी ही कोई महिमा गाए

हे प्राणेश्वरी हे कुँजेश्वरी राधा रासेश्वरी नमो नमः
वृषभानुनन्दिनी राधिके वृन्दावनेश्वरी नमो नमः

करुणा सागर है लहराता
करुणा की मूर्ति बन जाती हो
पात्र कुपात्र कहाँ तुम देखो
शरण पड़े को अपनाती हो

हे प्राणेश्वरी हे कुंजेश्वरी राधा रासेश्वरी नमो नमः
वृषभानुनन्दिनी राधिके वृन्दावनेश्वरी नमो नमः

रूप अगाधा परम् पुनीता
निर्मल तुम गौरंगिणी राधे
प्रेममूर्ती प्रेमसुधा की सागर
कृष्ण की तुम हो प्राण अराध्ये

हे प्राणेश्वरी हे कुँजेश्वरी राधा रासेश्वरी नमो नमः
वृषभानुनन्दिनी राधिके वृन्दावनेश्वरी नमो नमः

इस निर्धन को नाम का धन दो
नाम तेरा ही जीवन बन जाए
तेरी कृपा हो करुणामयी राधे
जीवन ये मधुबन बन जाए

हे प्राणेश्वरी हे कुँजेश्वरी राधा रासेश्वरी नमो नमः
वृषभानुनन्दिनी राधिके वृन्दावनेश्वरी नमो नमः

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

श्रीरामचरितमानस– उत्तरकाण्ड दोहा संख्या 116से आगे .....

सभी स्नेही मानसप्रेमी साधकजनों को हमारी स्नेहमयी राम राम | जय सियाराम जय सियाराम जय सियाराम जय जय सियाराम श्रीरामचरितमानस– उत्तरकाण्ड दोहा संख्या 116से आगे ..... चौपाई : सुनहु...

🌼 युगल सरकार की आरती 🌼

 आरती माधुरी                      पद संख्या २              युगल सरकार की  आरती  आरती प्रीतम , प्यारी की , कि बनवारी नथवारी की ।         दुहुँन सिर कनक - मुकुट झलकै ,                दुहुँन श्रुति कुंडल भल हलकै ,                        दुहुँन दृग प्रेम - सुधा छलकै , चसीले बैन , रसीले नैन , गँसीले सैन ,                        दुहुँन मैनन मनहारी की । दुहुँनि दृग - चितवनि पर वारी ,           दुहुँनि लट - लटकनि छवि न्यारी ,                  दुहुँनि भौं - मटकनि अति प्यारी , रसन मुखपान , हँसन मुसकान , दशन - दमकान ,                         ...

श्रीरामचरितमानस– उत्तरकाण्ड दोहा संख्या 113से आगे .....

सभी स्नेही मानसप्रेमी साधकजनों को हमारी स्नेहमयी राम राम | जय सियाराम जय सियाराम जय सियाराम जय जय सियाराम श्रीरामचरितमानस– उत्तरकाण्ड दोहा संख्या 113से आगे ..... चौपाई : काल क...